Google Payments का निजता नोटिस
पिछली बार किए गए बदलावों की तारीख: 16 मार्च, 2026
Google की निजता नीति में यह बताया गया है कि Google के प्रॉडक्ट और सेवाओं के इस्तेमाल के दौरान, हम कैसे आपकी निजी जानकारी इकट्ठा, हैंडल, प्रोसेस, और इस्तेमाल करते हैं. अगर आपकी उम्र 18 साल से कम है, तो किशोरों के लिए Google की निजता गाइड और बच्चों के लिए Google Payments की निजता गाइड देखें. इन गाइड में कई लेख और लिंक दिए गए हैं.
Google Payments की सेवा उन लोगों को दी जाती है जिनके पास Google खाता होता है. इस सेवा के इस्तेमाल पर Google की निजता नीति लागू होती है. इस निजता नोटिस में, खास तौर पर Google Payments के लिए Google की निजता लागू करने की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई है.
Google Payments का इस्तेमाल करने पर, Google Payments की सेवा की शर्तें लागू होंगी. सेवा की शर्तों में इस निजता नोटिस में शामिल सेवाओं के बारे में पूरी जानकारी दी गई है. हाइलाइट किए गए जिन शब्दों का मतलब, इस निजता नोटिस में नहीं बताया गया है उनका मतलब वही है जो Google Payments की सेवा की शर्तों में बताया गया है.
Google Payments का निजता नोटिस, Google LLC या इसके पूरे मालिकाना हक वाली सहयोगी कंपनियों की सेवाओं पर लागू होता है. इनमें Google Payment Corp. (“GPC”) भी शामिल है. सेवा देने वाली सहायक कंपनी के बारे में जानने के लिए, 'सेवा' सेक्शन में Google Payments की सेवा की शर्तें देखें.
- ब्राज़ील में रहने वाले उपयोगकर्ताओं की जानकारी से जुड़े डेटा के लिए, डेटा कंट्रोलर वाली जिम्मेदारी Google LLC की होती है. हालांकि, ऐसा हो सकता है कि ब्राज़ील के कानून के तहत डेटा कंट्रोलर का काम Google Brasil Pagamentos Ltda करे.
- यूरोपियन इकनॉमिक एरिया (यूनाइटेड किंगडम को छोड़कर) में रहने वाले उपयोगकर्ताओं (Google मार्केटप्लेस पर प्रॉडक्ट या सेवा बेचने वालों को छोड़कर) की जानकारी से जुड़े डेटा के लिए, डेटा कंट्रोलर का काम Google Ireland Limited करता है
- यूरोपियन इकनॉमिक एरिया (यूनाइटेड किंगडम को छोड़कर) में रहने वाले और Google मार्केटप्लेस पर प्रॉडक्ट या सेवा बेचने वाले उपयोगकर्ताओं की जानकारी से जुड़े डेटा के लिए, डेटा कंट्रोलर का काम Google Payment Ireland Limited करता है
- यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले उपयोगकर्ताओं (Google मार्केटप्लेस पर प्रॉडक्ट या सेवा बेचने वालों को छोड़कर) की जानकारी से जुड़े डेटा के लिए, डेटा कंट्रोलर का काम Google LLC करता है
- यूनाइटेड किंगडम या इज़रायल में रहने वाले और Google मार्केटप्लेस पर प्रॉडक्ट या सेवा बेचने वाले उपयोगकर्ताओं की जानकारी से जुड़े डेटा के लिए, डेटा कंट्रोलर का काम Google Payment Limited करता है
- भारत में रहने वाले जिन उपयोगकर्ताओं को Google Pay की सेवा, Google India Digital Services Private Limited देता है उन उपयोगकर्ताओं पर Google Payments का निजता नोटिस लागू नहीं होता
हम यह जानकारी इकट्ठा करते हैं
Google की निजता नीति में दी गई जानकारी के अलावा, हम यह जानकारी भी इकट्ठा कर सकते हैं:
रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी
Google Payments के लिए साइन अप करने पर, आपकी Google पेमेंट्स प्रोफ़ाइल बनाई जाती है, जो आपके Google खाते से जुड़ी होती है. आपके इस्तेमाल वाली Google Payments सेवाओं के आधार पर, Google की निजता नीति में बताई गई जानकारी के अलावा, आपसे यह जानकारी मांगी जा सकती है:
- क्रेडिट या डेबिट कार्ड नंबर और कार्ड की समयसीमा खत्म होने की तारीख
- बैंक खाता नंबर और कार्ड की समयसीमा खत्म होने की तारीख
- पता
- फ़ोन नंबर
- जन्म की तारीख
- नैशनल इंश्योरेंस नंबर, टैक्सपेयर आइडेंटिफ़िकेशन नंबर (टीआईएन) या किसी और सरकारी आईडी का नंबर
- विक्रेताओं या कारोबार करने वालों से यह जानकारी मांगी जा सकती है कि कारोबार किस तरह का है और वे कितनी बिक्री या लेन-देन करते हैं
कुछ मामलों में, हम जानकारी या पहचान की पुष्टि करने के लिए, आपको अतिरिक्त जानकारी भेजने या कुछ और सवालों के जवाब देने के लिए भी कह सकते हैं. मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी या ऑपरेटर का बिलिंग खाता रजिस्टर करने पर, हम आपसे उस कंपनी या ऑपरेटर के खाते की कुछ जानकारी मांगेंगे.
रजिस्टर करवाने के दौरान दी गई आपकी जानकारी, आपके Google खाते से जोड़ी जाती है और Google के सर्वर पर स्टोर रहती है. कुछ डेटा को आपके फ़ोन या टैबलेट पर भी स्टोर किया जा सकता है.
तीसरे पक्षों से ली गई जानकारी
हम तीसरे पक्षों से आपके बारे में जानकारी ले सकते हैं. इसमें आपकी पहचान की पुष्टि करने वाली तीसरे पक्ष की सेवाएं भी शामिल हैं. हम उनसे यह जानकारी ले सकते हैं:
- कारोबार की जगहों पर किए जाने वाले Google Payments लेन-देन से मिलने वाली जानकारी
- इस्तेमाल किए जाने वाले पेमेंट के तरीकों की जानकारी. तीसरे पक्षों की ओर से जारी किए गए आपके ऐसे खातों की जानकारी जो Google Payments से लिंक हैं
- आपको कार्ड जारी करने वाले बैंक, कंपनी या वित्तीय संस्थान की पहचान से जुड़ी जानकारी
- आपके पेमेंट के तरीके से जुड़ी सुविधाओं और फ़ायदे की जानकारी
- आपकी Google पेमेंट्स प्रोफ़ाइल में मौजूद बैलेंस ऐक्सेस करने से जुड़ी जानकारी
- मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी या ऑपरेटर की बिलिंग से जुड़ी, कंपनी या ऑपरेटर की जानकारी
- यूएस फ़ेयर क्रेडिट रिपोर्टिंग ऐक्ट में 'उपभोक्ता रिपोर्ट' शब्द के बताए गए मतलब के मुताबिक उपभोक्ता रिपोर्ट से मिलने वाली जानकारी
- तीसरे पक्षों (जैसे कि कारोबारी या पेमेंट की सेवा देने वाली कंपनी) के साथ आपके लेन-देन की जानकारी. इस जानकारी का इस्तेमाल, धोखाधड़ी के जोखिम को बेहतर तरीके समझने के लिए किया जाएगा. इसका इस्तेमाल, तीसरे पक्षों को धोखाधड़ी के जोखिम से जुड़े स्कोर और धोखाधड़ी से बचाने की सुविधा देने के लिए भी किया जाएगा
साथ ही, हम किसी क्रेडिट ब्यूरो या कारोबार की जानकारी देने वाली सेवा से, विक्रेताओं और उनके कारोबार के बारे में जानकारी ले सकते हैं.
लेन-देन की जानकारी
अगर आपने किसी लेन-देन के लिए Google Payments का इस्तेमाल किया है, तो हम लेन-देन से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं. इस जानकारी में शामिल है:
- लेन-देन की तारीख, समय, और रकम
- कारोबार की जगह की जानकारी और ब्यौरा
- खरीदे गए प्रॉडक्ट या सेवाओं के बारे में विक्रेता की ओर से दिया गया ब्यौरा
- ऐसी कोई फ़ोटो जो आपने लेन-देन से जोड़ने के लिए चुनी हो
- विक्रेता और खरीदार या भेजने वाले और पाने वाले के नाम और ईमेल पते
- इस्तेमाल किया गया पेमेंट का तरीका
- आपने लेन-देन के लिए जो वजह बताई है उसकी जानकारी. साथ ही, अगर लेन-देन पर कोई ऑफ़र मिला है, तो उसकी जानकारी
आपसे ली गई जानकारी का इस्तेमाल कैसे होता है
हमें, तीसरे पक्षों, और Google Payment Corp. (GPC) या इसकी सहयोगी कंपनियों को आपसे जो जानकारी मिलती है, उसका इस्तेमाल हम Google की निजता नीति के मुताबिक इन कामों के लिए करते हैं. जैसे:
- आपको Google Payments की बेहतर ग्राहक सेवा देने के लिए
- Google और इसके उपयोगकर्ताओं या आम लोगों को सुरक्षित रखने, संपत्ति या अधिकारों को नुकसान से बचाने के लिए. इसमें धोखाधड़ी, फ़िशिंग या अन्य बुरे व्यवहार से बचाना भी शामिल है
- आपको प्रॉडक्ट और सेवाएं उपलब्ध कराने में तीसरे पक्षों की मदद के लिए
- आपकी Google पेमेंट्स प्रोफ़ाइल की समीक्षा करके, यह जानने के लिए कि आपकी प्रोफ़ाइल, सेवा की शर्तों के मुताबिक है या नहीं
- आने वाले समय में आपके Google Payments लेन-देन के बारे में फ़ैसले लेने के लिए
- आपकी पुरानी और मौजूदा जानकारी की मदद से, धोखाधड़ी के जोखिम का अनुमान लगाने वाले मॉडल बनाने और उन्हें ट्रेनिंग देने के लिए. इसके साथ ही, धोखाधड़ी के जोखिम से जुड़े स्कोर देने और उनका आकलन करने के लिए. इस स्कोर और आकलन को तीसरे पक्ष के साथ शेयर किया जाता है, ताकि धोखाधड़ी और गलत इस्तेमाल से बचने में मदद मिल सके
- आपके पेमेंट के तरीके से जुड़ी सुविधाओं और फ़ायदे की जानकारी देने के लिए
- आपकी ओर से किए गए Google Payments लेन-देन से जुड़ी अन्य वैध कारोबारी ज़रूरतों के लिए
- विश्लेषण और आकलन करके यह समझने के लिए कि Google Payments और Google की सेवाओं का इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है. इसमें विज्ञापनों की परफ़ॉर्मेंस भी शामिल होती है. हालांकि, कुछ ही देश इसके दायरे में आते हैं
- आपकी सेटिंग के आधार पर, Google Payments और Google की अन्य सेवाओं में आपको आपकी दिलचस्पी के हिसाब से बेहतर अनुभव देने के लिए. इसमें आपकी दिलचस्पी के हिसाब से विज्ञापन दिखाना भी शामिल है. हालांकि, ऐसा कुछ ही देशों में किया जाता है
हम आपकी जानकारी तब तक सेव रखते हैं, जब तक आपकी Google Payments प्रोफ़ाइल चालू रहती है. कानूनी प्रक्रिया और नियमों से जुड़ी जवाबदेही के पालन के लिए, हम आपकी जानकारी को लंबे समय तक अपने पास रख सकते हैं.
हमारी ओर से शेयर की जाने वाली जानकारी
हम सिर्फ़ इन स्थितियों में Google के बाहर दूसरी कंपनियों या लोगों के साथ आपकी निजी जानकारी शेयर करेंगे:
- Google की निजता नीति के तहत ज़रूरी होने पर
- कानून के मुताबिक ज़रूरी होने पर
- आपके लेन-देन को प्रोसेस करने और आपके खाते के रखरखाव के लिए ज़रूरी होने पर. इसमें बेहतर सुरक्षा के तरीके उपलब्ध कराने, धोखाधड़ी से आपके खाते की सुरक्षा करने, और रोज़ के कारोबारी कामों के लिए जानकारी शेयर करना भी शामिल है
- किसी तीसरे पक्ष की सेवा से जुड़ा आपका रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए
- अगर आपको Google Pay से पेमेंट की सुविधा देने वाले तीसरे पक्ष के किसी कारोबारी या कंपनी की साइट/ऐप्लिकेशन पर पेमेंट करना है, तो उसे यह बताने के लिए कि आपके पास पेमेंट करने के लिए Google पेमेंट्स प्रोफ़ाइल है या नहीं. इसके तहत, आपके पेमेंट के तरीके के बारे में भी सीमित जानकारी शेयर की जा सकती है. जैसे, कार्ड नेटवर्क की जानकारी और आपके कार्ड के आखिरी चार अंक. आपके पास यह सेटिंग बंद करने का विकल्प है
- जोखिम से जुड़े Google के स्कोर और धोखाधड़ी से बचाव की सेवाएं इस्तेमाल करने वाले तीसरे पक्षों के साथ, धोखाधड़ी के जोखिम से जुड़े स्कोर और धोखाधड़ी से जुड़े अन्य आकलन शेयर करने के लिए. यह जानकारी सिर्फ़ इसलिए शेयर की जाती है, ताकि तीसरे पक्षों के साथ किए जाने वाले आपके लेन-देन को धोखाधड़ी और गलत इस्तेमाल से बचाया जा सके
- यह पक्का करने के लिए कि पेमेंट का आपका तरीका सुरक्षित और मान्य है. साथ ही, पेमेंट के तरीके से जुड़ी सुविधाओं और फ़ायदे की जानकारी देने के लिए. हम आपकी निजी जानकारी, पेमेंट का तरीका जारी करने वाली कंपनी, पेमेंट नेटवर्क, प्रोसेसर, और उसके सहयोगियों के साथ शेयर कर सकते हैं
जानकारी कब शेयर की जा सकती है:
- Google Payments का इस्तेमाल करके कोई खरीदारी या लेन-देन करने पर, हम आपके बारे में कुछ निजी जानकारी उस कंपनी या व्यक्ति को उपलब्ध कराते हैं जिससे आपने खरीदारी की है. आपकी निजी जानकारी उस डेवलपर के साथ भी शेयर की जाती है जिससे आपने Google Payments का इस्तेमाल करके Google Play पर खरीदारी की हो
- किसी वेबसाइट या ऐप्लिकेशन पर Google Pay के ज़रिए खरीदारी करने पर, हम आपका पिन कोड और पेमेंट के तरीके की जानकारी शेयर कर सकते हैं. यह जानकारी इसलिए दी जाती है, ताकि कारोबारी या कंपनी को टैक्स, डिलीवरी शुल्क, और कीमत से जुड़ी अन्य चीज़ों का हिसाब लगाने में मदद मिले. साथ ही, यह भी पता लगाया जा सके कि कारोबारी या कंपनी, आपके पेमेंट के तरीके को स्वीकार करती भी है या नहीं. इस जानकारी से, आपके पेमेंट के तरीके से होने वाले फ़ायदों और उन पर लगने वाली पाबंदियों का भी पता चलता है
- Google पेमेंट्स प्रोफ़ाइल में किसी तीसरे पक्ष का पेमेंट का तरीका जोड़ने पर, हम पेमेंट की सेवा देने वाले तीसरे पक्ष के साथ आपकी कुछ निजी जानकारी का लेन-देन कर सकते हैं, ताकि हम दोनों ही आपको सेवा दे सकें. इस जानकारी में आपका नाम, प्रोफ़ाइल इमेज, ईमेल पता, आईपी पता, बिलिंग पता, फ़ोन नंबर, डिवाइस की जानकारी, जगह की जानकारी, और Google खाता गतिविधि से जुड़ी जानकारी शामिल हो सकती है
- अगर आपने Google Pay के ज़रिए पेमेंट की सुविधा देने वाले किसी सहयोगी कारोबारी या कंपनी की साइट/ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया है, तो वह कारोबारी या कंपनी यह जांच कर सकती है कि आपके पास Google पेमेंट्स प्रोफ़ाइल है या नहीं. साथ ही, उस प्रोफ़ाइल से जुड़ा और ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाला पेमेंट का कोई तरीका उपलब्ध है या नहीं. ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि आपको साइटों/ऐप्लिकेशन पर बेहतरीन अनुभव मिल सके और आपको सिर्फ़ अपने चुने हुए पेमेंट के तरीके दिखें. इस दौरान, Google आपके पेमेंट के तरीके के बारे में कुछ जानकारी शेयर कर सकता है. जैसे- कार्ड नेटवर्क की जानकारी और आपके कार्ड के आखिरी चार अंक. ऐसा सिर्फ़ इसलिए किया जाता है, ताकि चेकआउट के दौरान आपको अपना चुना हुआ पेमेंट का तरीका ही दिखे
- अगर आपने किसी तीसरे पक्ष (जैसे- कारोबारी और पेमेंट की सेवा देने वाली कंपनियां) के साथ लेन-देन किया है, तो हम आपके लेन-देन से जुड़ी धोखाधड़ी के जोखिम के स्कोर और धोखाधड़ी से जुड़े अन्य आकलन, इन तीसरे पक्षों के साथ शेयर कर सकते हैं. ऐसा सिर्फ़ धोखाधड़ी से बचाव और डेटा के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए किया जाता है
आपसे और तीसरे पक्षों से मिली जानकारी, हमारी सहायक कंपनियों यानी Google LLC के मालिकाना हक वाली और उनके कंट्रोल वाली अन्य कंपनियों के साथ शेयर की जाती है. हमारी सहायक कंपनियों में वित्तीय और गैर-वित्तीय कंपनियां, दोनों शामिल हो सकती हैं. ये कंपनियां निजता नोटिस और Google की निजता नीति के अनुसार, अलग-अलग कामों और रोज़ के कारोबारी कामकाज के लिए इस जानकारी का इस्तेमाल करेंगी.
आपके पास यह अधिकार है कि आप GPC और उसकी सहयोगी कंपनियों के बीच कुछ खास तरह की जानकारी शेयर किए जाने की अनुमति न दें. खास तौर पर, इन सुविधाओं के लिए यह विकल्प चुना जा सकता है:
- GPC और इसकी सहयोगी कंपनियों के रोज़मर्रा के कारोबारी कामकाज के लिहाज से, क्रेडिट पाने की आपकी योग्यता की जानकारी उनके साथ शेयर करने की सुविधा और/या
- हमने आपकी जो निजी जानकारी इकट्ठा करके अपनी सहयोगी कंपनियों के साथ शेयर की है उसके आधार पर, सहयोगी कंपनियों की ओर से आपको प्रॉडक्ट या सेवाओं के विज्ञापन दिखाने की सुविधा. इस निजी जानकारी में आपके खाते का इतिहास भी शामिल है
अगर आपने किसी तीसरे पक्ष के कारोबारी या कंपनी की साइट या ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया है, तो आपके पास Google LLC या उसकी सहयोगी कंपनियों से यह अनुरोध करने का विकल्प भी है कि वे उस कारोबारी या कंपनी को आपकी Google पेमेंट्स प्रोफ़ाइल की जानकारी शेयर न करें. साथ ही, उनमें से कोई भी यह न बताए कि इस प्रोफ़ाइल का इस्तेमाल उस कारोबारी या कंपनी की साइट या ऐप्लिकेशन से पेमेंट करने के लिए किया जा सकता है या नहीं.
अगर आपने यह सेटिंग बंद की है, तो आपकी अनुमति के बिना हम इसमें बदलाव नहीं करेंगे.
आपके पास इन बातों के लिए अपनी पसंद तय करने का विकल्प है: हम क्रेडिट पाने की आपकी योग्यता, GPC और इसकी सहयोगी कंपनियों के साथ शेयर करें या नहीं. हमने जो जानकारी इकट्ठा करके अपनी सहयोगी कंपनियों के साथ शेयर की है उसका इस्तेमाल करके वे आपके लिए प्रॉडक्ट या सेवाओं की मार्केटिंग करें या नहीं. Google LLC या उसकी सहयोगी कंपनियां, उस तीसरे पक्ष के कारोबारी या कंपनी को आपकी Google पेमेंट्स प्रोफ़ाइल के बारे में बताएं या नहीं जिसकी साइट या ऐप्लिकेशन को आपने इस्तेमाल किया है. विकल्प चुनने के लिए, कृपया अपने खाते में लॉग इन करें और Google Payments की निजता सेटिंग पर जाकर अपनी प्राथमिकताएं अपडेट करें.
हम अपनी सहयोगी कंपनियों या GPC के अलावा, किसी और के साथ आपकी निजी जानकारी शेयर नहीं करेंगे. हालांकि, इस निजता नोटिस या Google की निजता नीति के मुताबिक ज़रूरी होने पर यह जानकारी शेयर की जाएगी. Google Payments की सेवा उन लोगों को दी जाती है जिनके पास Google खाता होता है. Google खाते के लिए साइन अप करते समय Google LLC को दिए गए डेटा पर, इस निजता नोटिस के जानकारी शेयर करने की सुविधा बंद करने से जुड़े प्रावधानों का असर नहीं होगा.
आपकी जानकारी की सुरक्षा
सुरक्षा से जुड़े तरीकों की ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया Google की मुख्य निजता नीति देखें.
आपकी Google पेमेंट्स प्रोफ़ाइल की सुरक्षा के लिए ज़रूरी है कि आपके खाते के पासवर्ड, पिन, और सेवा इस्तेमाल करने से जुड़ी अन्य जानकारी गोपनीय रहे.
- अगर आपने किसी तीसरे पक्ष के साथ अपने Google खाते की जानकारी शेयर की है, तो उनके पास आपकी Google पेमेंट्स प्रोफ़ाइल और निजी जानकारी का ऐक्सेस होगा
- यह ज़िम्मेदारी आपकी है कि अपने फ़ोन या टैबलेट पर Google Wallet के ऐक्सेस का कंट्रोल अपने पास रखें. साथ ही, अपने पासवर्ड और/या पिन को गोपनीय रखें और किसी के साथ शेयर न करें
- अगर आपको लगता है कि Google Payments में जानकारी की सुरक्षा के साथ छेड़छाड़ की गई है, तो Google या उससे जुड़े पार्टनर को सूचना देना भी आपकी ज़िम्मेदारी है
यह निजता नोटिस उस जानकारी पर नहीं लागू होता है जिसे आपने सीधे किसी तीसरे पक्ष के कारोबारी/कंपनी, वेबसाइट या ऐप्लिकेशन को दिया हो. ऐसी जानकारी जो आपने सीधे व्यापारियों/कंपनियों या अन्य तीसरे पक्षों के साथ शेयर की है उसकी निजता या सुरक्षा के लिए हम ज़िम्मेदार नहीं हैं. हमारी सलाह है कि किसी तीसरे पक्ष के साथ अपनी निजी जानकारी शेयर करते समय, उसकी निजता नीतियों को ज़रूर पढ़ें.
© 2026 Google – Google Google की सेवा की शर्तें पिछले निजता नोटिस